
Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' का भौकाल, हाथों-हाथ बिके 31सौ के भी टिकट, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली सॉलिड कमाई
ABP News
Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का क्रेज रिलीज से पहले ही दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. जिसके चलते इसके पेड प्रीव्यू शो देखने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है.
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि इसके 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो के लिए ही धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. यहां तक कि महंगे टिकट भी हाथों हाथ बिक रहे हैं. चलिए यहां जान लेते है कि धुरंधर 2 ने फिलहाल पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर डाला है?
धुरंधर 2 की पेड प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
धुरंधर 2 के पिछले हफ्ते रिलीज हुए ट्रेलर के बाद से इसके पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. दिलचस्प बात ये है कि इसे प्री टिकट सेल में उम्मीद से कई गुना ज्यादा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. धुरंधर: द रिवेंज एक पैन-इंडिया फिल्म है, जो हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है.
31सौ के टिकट भी धड़ाधड़ बिक रहे हैंधुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए आईएनओएक्स, सिनेपोलिस और PVR जैसी बड़ी सिनेमा चेन ने धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के ज़रिए नई प्रीमियम कैटेगरी शुरू की हैं. पूरे भारत में इन शो सबसे ज्यादा महंगे टिकट मुंबई के बोरीवली में स्काई सिटी मॉल के INOX मेगाप्लेक्स में बिके हैं. यहां रिक्लाइनर प्राइम कैटेगरी में 3,100 रुपये की कैटेगरी भी सोल्ड आउट हो चुकी है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












