
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' की सर्टिफिकेशन डिटेल्स आई सामने, रन टाइम का भी हो गया खुलासा
ABP News
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. इस बीच इस फिल्म के सर्टिफिकेशन और रन टाइम की डिटेल्स भी सामने आ गई हैं.
आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, वहीं इसके प्रीव्यू शो 18 मार्च को रखे गए हैं. फिलहाल प्रीमियर शो की एडवांस बुकिंग हो रही है. इन सबके बीच आयरिश सेंसर बोर्ड से फिल्म का सर्टिफिकेशन जारी कर दिया गया है अब फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेशन ऑनलाइन वायरल हो रहा है. इसके बारे मे पूर डिटेल यहां जान सकते हैं.
'धुरंधर: द रिवेंज' का सेंसर सर्टिफिकेशनई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबितक रणवीर सिंह की इस फ़िल्म को '18' (सिर्फ़ एडल्ट्स के लिए) सर्टिफिकेशन के साथ पास किया गया है, इसकी वजह फिल्म में दिखाए गए जबरदस्त एक्शन सीन, 'हिंसा', 'अश्लील भाषा' और 'माइल्ड न्यूडिटी’ वाले सीन हैं यह ठीक वैसी ही रेटिंग है जैसी 'धुरंधर' (2025) को 5 दिसंबर को रिलीज़ के समय 'A' रेटिंग के तौर पर मिली थी.
'धुरंधर: द रिवेंज' का रनटाइमफिल्म के ऑफिशियल रनटाइम को लेकर चल रही काफी चर्चा के बीच, सेंसर सर्टिफिकेट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि फिल्म का रनटाइम लगभग 235 मिनट होगा. इस तरह, यह हाल के समय में रिलीज़ हुई सबसे लंबी मेनस्ट्रीम कमर्शियल फिल्मों में से एक बन गई है. लगभग चार घंटे के रनटाइम के साथ, यह फिल्म 'धुरंधर' से लगभग 30 मिनट ज़्यादा लंबी होगी, जिसका रनटाइम सिर्फ़ 214 मिनट था।

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












