
Dhoom 4 Coming Soon...ब्लैकबोर्ड पर लिख चोरों ने दी पुलिस को चुनौती- पकड़ सको तो पकड़ लो
AajTak
Dhoom Style Robbery: चोरों की शातिर गैंग ने एक स्कूल में बॉलीवुड फिल्म Dhoom स्टाइल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. साथ ही साथ गैंग के मेंबर पुलिस को पकड़ने की लिखित चुनौती भी दे गए. तीन दिन से पुलिस अभी भी खाली हाथ है.
ओडिशा के नबरंगपुर जिले के इंद्रावती हाई स्कूल में हुई चोरी चर्चा का विषय बन गई है. चोरों ने स्कूल से कंप्यूटर, प्रिंटर, जेरोक्स मशीन और अन्य कीमती सामान गायब कर दिया. साथ ही ब्लैक बोर्ड पर 'Its me Dhoom 4' लिख दिया. सिर्फ यहीं नहीं, पुलिस को चुनौती देते हुए भी लिखा कि अगर पकड़ सकते हो तो पकड़ लो. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को स्कूल के चपरासी ने देखा कि ऑफिस के मेन गेट का ताला टूटा है. साथ ही एक कमरे से कंप्यूटर, प्रिंटर, जेरोक्स मशीन और अन्य कीमती सामान की चोरी हो गई है. चपरासी ने इस घटना की पूरी जानकारी हेडमास्टर को दी. जिसके बाद स्थानीय खातीगूढ़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
स्कूल में 'Its me Dhoom 4' लिखकर चोरी करने का तरीका और पुलिस को चुनौती देना जिले में चर्चा का विषय बना है. साथ ही चोरों ने चोरी के बाद ब्लैकबोर्ड पर कई फोन नंबर भी लिख दिए. हालांकि, मजेदार बात तब सामने आई जब ब्लैकबोर्ड पर लिखा एक नंबर स्कूल के टीचर का निकला.
वहीं, टीचर ने कहा कि इस घटना से मेरा कोई लेन-देन नहीं है. चोरों ने मेरा मोबाइल नंबर ब्लैकबोर्ड पर क्यों लिखा है? मुझे नहीं पता है.
Aajtak से बात करते हुए नबरंगपुर की एसपी एस सुश्री ने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है. हालांकि, चोरी की गई चीजों के बारे में पूछने पर उन्होंने कोई ब्यौरा नहीं दिया.
स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर जांचकर स्निफर डॉग के जरिए चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी कहा कि चोर कितना भी चालाक हो, वह पुलिस ने नहीं बच सकता है. हम इस घटना की जांच कर रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










