
Deoria: दरवाजा खटखटाते रहे सिपाही... अस्पताल में इलाज करा रहा कैदी खिड़की तोड़कर भागा
AajTak
अस्पताल में इलाज कराने आया कैदी शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया. इस घटना के बाद से पुलिस टीम में हड़कंप मच गया. पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. आरोपी कैदी हत्या के मामले में जेल में बंद था. एक नवंबर की रात 8 बजे यह बंदी सिपाहियों को शौचालय जाने के नाम पर चकमा देकर फरार हुआ.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिल से मंगलवार रात पुलिस कस्टडी से एक बंदी फरार हो गया. इस घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हकड़ंप मच गया. भागे कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस ने हर तरफ नाकेबंदी कर दी लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया. पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फरार कैदी ने प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए महिला की हत्या थी. जिसके बाद से वह जेल में बंद था.
जेल अधीक्षक भोला नाथ मिश्रा ने आजतक से बताया कि 31 अक्टूबर की रात को इसकी कैदी की तबियत अचानक खराब हो गई थी और उसके मुंह से खून आने लगा था. तुरंत ही उसे देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुरक्षा के लिहाज से जेल के दो सिपाही भी तैनात किए गए थे लेकिन मंगलवार एक नवंबर को रात 8 बजे के लगभग यह बंदी सिपाहियों को शौचालय जाने के नाम पर चकमा देकर फरार हो गया.
शौचालय जाने के बाद जब वो काफी देर तक बाहर नहीं आया तो दरवाजा खटखटाया गया. आवाज ना आने पर दरवाजे को जोर से खोला गया. देख कि खिड़की टूटी हुई है और कैदी फरार हो गया.
बता दें, आरोपी कैदी रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज में बीते 28 सिंतबर की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था लेकिन मुलाकात न होने पर चुपके से जाकर पूजा के घर में छिप गया. इसके बाद देर रात अपनी प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए बिस्तर पर सो रही पूजा की हत्या कर दी थी. वह कुछ माह पहले मुंबई से कुशीनगर के रामकोला के मेहदीगंज आया था. म़ुंबई में ही उसकी प्रेमिका रहती थी. बाद में वह मेहदीगंज आ गई.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










