
Delhi Winters: दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह, इतना पहुंचा पारा
AajTak
Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो आज सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह के रूप में दर्ज की गई है. हालांकि, ठंड के साथ दिल्ली का प्रदूषण भी डरा रहा है. दिल्ली में लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. यहां पढ़िए दिल्ली के मौसम पर ताजा अपडेट.
देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है. हालांकि, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में सोमवार की सुबह को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह के रूप में दर्ज किया गया.
शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था. सोमवार को दिल्ली में सुबह 9 बजे के करीब AQI 316 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में गिना जाता है. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में दिनभर आसमान साफ रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और कमी दर्ज की जाएगी.
IMD के मुताबिक, आनेवाले दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहेगा. बढ़ती ठंड के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी डराने लगा है. दिल्लीवासी बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. आने वाले दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 या 8 डिग्री हो सकता है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात हो सकते हैं. जिससे माना जा रहा है कि प्रदूषण में और वृद्धि हो सकती है.
दिल्ली-NCR में आज क्या है AQI दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में एक्यूआई 300 के पार बना हुआ है. वहीं प्रदेश का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 319 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब है. नोएडा में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहतर है लेकिन सेक्टर 62 के स्टेशन पर स्थिति भयावह बनी हुई है. यहां एक्यूआई 327 दर्ज किया गया और गाजियाबाद में औसत एक्यूआई 252 और गुरुग्राम में 290 दर्ज किया गया. यूपी के अन्य इलाकों में भी एक्यूआई 100 के पार दर्ज हुआ, जो पिछले दिनों 100 से कम चल रहा था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








