
Delhi Weather: मई के महीने में कूल-कूल हुई दिल्ली, तेज हवाओं के बीच वीकेंड पर बारिश के भी आसार
AajTak
इस साल मई महीने की शुरुआत पिछले साल की तरह ही ठंडी रही है. पिछले साल 1 मई 2023 को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य तापमान से 12 डिग्री सेल्सियस कम था.
मई का महीना जहां लू और चिलचिलाती धूप के लिए जाता है, वो उतना ही कूल-कूल महसूस हो रहा है. दिल्ली के लिए इस सीजन में अप्रैल का महीना भी काफी आरामदायक रहा. पूरे महीने में सिर्फ एक दिन 26 अप्रैल 2024 को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके बाद पारा गिर गया और पिछले 5 दिनों से सामान्य से नीचे बना हुआ है. अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. आज यानी 3 मई को भी दिन की शुरुआत नरम मौसम से हुई.
मई में कूल-कूल हुई दिल्ली
मौसम विभाग के मुताबिक, आज (3 मई) दिन का तापमान 38 डिग्री जा सकता है. हालांकि ये 2 मई के तापमान से 3 प्वाइंट ज्यादा रहेगा. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान बढ़ने की उम्मीद है. इसके साथ ही आज तेज़ सतही हवाएं चलेंगी. हालांकि अब हर दिन तापमान में बढ़त दर्ज की जा सकती है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
वीकेंड पर बारिश के साथ बढ़ेगी गर्मी

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








