
Delhi Weather: फिर करवट लेगा दिल्ली का मौसम, क्या गर्मी से मिलेगी राहत? जानें IMD अपडेट
AajTak
अगले 2-3 दिनों तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है लेकिन इससे बड़ी राहत की संभावना नहीं है. पक्षिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के चलते आज उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी. दिल्ली बाहरी परिधीय पर स्थित है इसलिए यहां असर कम देखने को मिलेगा. हालांकि दिल्ली के न्यूनतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी.
देश के लगभग आधे हिस्से में इन दिनों मौसम की मिली-जुली स्थिति देखने को मिल रही है. राजधानी दिल्ली का भी यही हाल है. इस हफ्ते से दिल्ली का बढ़ता तापमान हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है लेकिन सुबह के वक्त कोहरा भी देखने मिल रहा है. आज यानी 22 फरवरी को दिल्ली में सुबह साढ़े पांच बजे के करीब दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला.
दिल्ली के सफदरजंग इलाके में आज सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई, जो काफी कम है. दरअसल कोहरे की वजह उच्च सापेक्ष आर्द्रता और हवा की गति कम होना है. एक तरफ सुबह के वक्त कोहरा है और अधिकतम तापमान भी रोज नई ऊंचाई दर्ज कर रहा है. सोमवार को पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
गर्मी से मिलेगा राहत?
ताजा मौसम की बात करें तो अगले 2-3 दिनों तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है लेकिन इससे बड़ी राहत की संभावना नहीं है. पक्षिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के चलते आज उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी. दिल्ली बाहरी परिधीय पर स्थित है इसलिए यहां असर कम देखने को मिलेगा. हालांकि दिल्ली के न्यूनतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी.
मौसम का ताजा हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है. इस पूरे हफ्ते न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है. जो घटकर 12 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. हालांकि अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










