
Delhi Weather: दिल्ली से ठंड की विदाई, अगले हफ्ते खुशनुमा रहेगा मौसम, जल्द आएगी गर्मी!
AajTak
Delhi Mausam: दिल्ली में अगले 2 हफ्तों में मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है. आनेवाले दिनों में दिल्ली में धूप खिली रहने के आसार है. हालांकि, एक या दो दिन बादल भी छाएंगे. इधर आज और कल दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी. यहां पढ़िए मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
देश की राजधानी दिल्ली में अब ठंड कम होती नजर आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में कुछ दिन मौसम खुशनुमा रह सकता है. दिल्ली में पिछले कई दिनों से अच्छी धूप खिल रही है. हालांकि, दिल्ली में आज दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम अच्छा रहेगा. अगर तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है.
दिल्ली में वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में कल यानी शनिवार और 12 फरवरी यानी रविवार को भी दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो कल यानी 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 12 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. सोमवार को भी दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो राजधानी दिल्ली में अगले 2 हफ्तों में मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है. अधिकांश दिनों में भरपूर धूप और बीच में 1 या 2 दिन हल्के बादल छाए रहने की काफी संभावना है. ऐसा पूर्वानुमान है कि जैसे-जैसे हम महीने के दूसरे भाग में आएंगे, सर्दी की ठिठुरन धीरे-धीरे कम हो जाएगी. आने वाले दिनों में दिन गर्म रहने वाले हैं. हालांकि शुरुआत में यह सुखद रहेगा और बाद में हल्की गर्मी पड़ने लगेगी.
प्रदूषण पर क्या है अपडेट दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में वायु की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है. दिल्ली के आनंदविहार इलाके का AQI सुबह 8 बजे के करीब 178 दर्ज किया गया. वहीं, द्वारका सेक्टर-8 इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 194 दर्ज किया गया. IGI एयरपोर्ट पर AQI 132 दर्ज किया गया. लोधी रोड पर AQI 123 रिकॉर्ड किया गया.
क्या है साफ हवा का पैमाना? बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










