
Delhi Weather: दिल्ली में प्रदूषण नहीं कम, 15 दिसंबर से सर्दी दिखाएगी रंग, मौसम पर जानें IMD की भविष्यवाणी
AajTak
Delhi AQI Today Weather: दिल्ली में 15 दिसंबर से ठंड बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार,6 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. दिल्ली की एयर क्वालिटी (AQI) बहुत खराब कैटेगरी में है.
Delhi Weather Forecast Today AQI: दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी भले ही कुछ बेहतर हुई है लेकिन प्रदूषण अभी कम नहीं है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब कैटेगरी में बरकरार है. वहीं, अब ठंड अपना रंग दिखाना शुरू करेगी. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है.
IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में 13 दिसंबर से और गिरावट आने की संभावना है. जबकि 15 दिसंबर के बाद से ठंड बढ़ जाएगी. अगले कुछ दिनों में दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 दिसंबर से ठंड बढ़ेगी. 16 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
वहीं, एयर क्लालिटी की बात करें तो दिल्ली में आज (रविवार) भी वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' कैटेगरी में है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम करीब 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Delhi under a layer of haze as air quality in the city continues to remain 'Very Poor' pic.twitter.com/kp39wt3w1S
राष्ट्रीय राजधानी में आज, 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिन धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान है. साथ ही 16 दिसंबर तक पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे दिल्ली के आनंद विहार इलाके का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 382, अलीपुर का AQI 341, जहांगीरपुरी का 390, आर के पुरम का AQI 355 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब कैटेगरी में आता है. बता दें कि 201 से 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










