
Delhi Weather: दिल्ली में उमस और गर्मी का सितम जारी, जानें कब मिलेगी राहत
AajTak
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संकेत दिया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव प्रणाली के कारण 25 से 29 सितंबर तक मॉनसूनी बारिश का अंतिम दौर शुरू होने की संभावना है. 26 और 27 तारीख को सबसे ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है.
दिल्ली में पूरा सितंबर बारिश वाला रहा लेकिन जाते-जाते आखिरी हफ्ते में गर्मी और उमस से हाल बुरा है. न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है. सफदरजंग में बीते दिन यानी सोमवार, 23 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम थोड़ा कम लेकिन फिर भी गर्म रहा, यहां का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 27.1° सेल्सियस से 36.1° सेल्सियस के बीच था.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
इसके साथ ही उमस बढ़ने से स्थिति और भी खराब हो रही है. यहां ह्यूमिडिटी 94 प्रतिशत पहुंच गई. इससे महसूस होने वाला तापमान और भी ज्यादा लगने लगा. वहीं, बहुत हल्की हवा प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत दे रही है. बता दें कि पिछले हफ्ते असामान्य रूप से ठंड के बाद तापमान में अचानक बढ़त महसूस हो रही है. हालांकि, शुरुआती सितंबर में दिल्ली में 15 सालों में सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया था. दिल्ली रिज पर न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया, जिससे सितंबर के अंत की सामान्य गर्मी से थोड़ी लेकिन महत्वपूर्ण राहत मिली.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संकेत दिया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव प्रणाली के कारण 25 से 29 सितंबर तक मॉनसूनी बारिश का अंतिम दौर शुरू होने की संभावना है. 26 और 27 तारीख को सबसे ज्यादा बारिश देखने की उम्मीद है. बारिश का ये दौर इस साल मॉनसून का आखिरी दौर हो सकता है. क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने अक्टूबर के पहले हफ्ते के शुरुआती दिनों में मॉनसून की वापसी का अनुमान है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










