
Delhi Weather: गर्मी से मिलेगी राहत! दिल्ली में आज शाम से बदल जाएगा मौसम, बारिश को लेकर आया ये अलर्ट
AajTak
Rainfall in Delhi: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 15 जून शाम से मौसम का मिजाज बदल जाएगा. करीब हफ्तेभर प्री-मॉनसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 से 27 जून के बीच दिल्ली में मॉनसून पहुंच सकता है.
Delhi Weather Forecast Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अब भीषण गर्मी से जल्दी ही राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अब लगातार पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) और निचले स्तर की पुरवाई हवाएं चलने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से निजात मिल सकती है.
IMD के अनुसार, आज यानी 15 जून की शाम तक दिल्ली का मौसम बदल सकता है. दिल्ली में एक तरफ जहां लू की स्थिति खत्म हो गई है तो वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर राहत भरा अपडेट दिया है. दिल्ली में आज, 15 जून की शाम से हल्की बारिश होने के आसार हैं. करीब हफ्तेभर प्री-मॉनसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी और मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 से 27 जून के बीच दिल्ली में मॉनसून पहुंच सकता है.
मौसम पूर्वानुमान में कहा गया कि 15-16 जून को पूर्वी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. आईएमडी ने दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही के बीच गरज के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
गर्मी से मिलने लगी राहत, राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 16 से 18 जून के बीच बारिश होने का अनुमान लगाया है. जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16-17 जून को बारिश हो सकती है. इसके अलावा नॉर्थ पंजाब में 16 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में 20 जून तक रोजाना गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. ऐसे में प्री मॉनसून गतिविधियों से राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है.
वेदर चार्ट में देखिए दिल्ली, लखनऊ, भोपाल में कब दस्तक देगा मॉनसून

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










