
Delhi Weather: क्या दिल्ली में होगी भीषण गर्मी की वापसी, कैसा रहेगा तापमान? क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
AajTak
Delhi Weather News: भारतीय मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक आरके जेनामणि कहते हैं, कि कई बार कुछ विशेष परिस्थितियां तापमान को कम करके रखती हैं. जैसे पिछली बार प्रशांत महासागर के ऊपर 'ला नीना' प्रभाव था, जिसकी वजह से तापमान कम दर्ज किया गया था और इस साल भी वह प्रभाव बना हुआ है.
दिल्ली में इन दिनों बारिश ने तापमान कम कर रखा है. मई के महीने में बारिश का होना और उसके बाद तापमान का कम हो जाना जितना सुहाना है, उतने ही सवाल भी खड़े करता है. क्योंकि दिल्ली में 15 मई के बाद जबरदस्त गर्मी का महीना होता है, जो ना तो पिछले साल दिखाई पड़ा और ना ही इस साल अब तक महसूस किया गया है. इसीलिए सवाल यह उठता है कि क्या अब दिल्ली को गर्मी ने इस साल के लिए अलविदा कह दिया है, क्या 45 डिग्री से ऊपर का तापमान दिल्ली वालों को नहीं सहना होगा? हालांकि जानकारों की मानें तो ऐसा है नहीं. पिछले साल और इस साल के मौसम को मौसम वैज्ञानिक एक भटकाव मानते हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










