
Delhi Water Crisis: उपराज्यपाल और जल मंत्री आतिशी के बीच कल बैठक, जल संकट पर होगी बात
AajTak
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पानी की गंभीर समस्या हो रही है. जल मंत्री आतिशी का कहना है कि अगर हरियाणा तुरंत पानी की सप्लाई नहीं देता है तो राजधानी में अगले एक-दो दिन में पानी की गंभीर समस्या हो जाएगी. अब कल जल संकट को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मंत्री आतिशी के बीच इस मुद्दे पर बैठक होगी.
दिल्ली में जल संकट को लेकर कल एक अहम मीटिंग होने वाली है. राजधानी में पानी की समस्या को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना जल मंत्री आतिशी से मुलाकात करेंगे. दिल्ली में पिछले कई दिनों पानी की सप्लाई ठीर ढंग से नहीं हो रही है. कई इलाके टैंकर के सहारे हैं, जहां समय पर टैंकर नहीं पहुंच रहा है. नल से मिलने वाले जल पर भी संकट है और दिल्लीवासियों को पानी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है.
राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच नोंकझोंक भी देखी गई है. अब माना जा रहा है कि कल उपराज्यपाल और जल मंत्री की मुलाकात के बाद कुछ ठोस नतीजे निकल सकते हैं. पानी की समस्या का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जिसने आसपास के राज्यों को पानी की सप्लाई देना का आदेश दिया था.
यह भी पढ़ें: Delhi Water Crisis: भीषण गर्मी के बीच जल संकट से दिल्लीवासी बेहाल, टैंकरों से पानी भरने के लिए लग रही लंबी कतार, देखें
एक-दो दिन में हो जाएगी पानी की गंभीर किल्लत
जल मंत्री आतिशी का आरोप है कि राजधानी में पानी की किल्लत हरियाणा की वजह से हो रहा है, जहां नायब सैनी सरकार पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं दे रही है. इसको लेकर रविवार को उन्होंने सीएम सैनी को चिट्ठी भी लिखी है और 1050 क्यूसेक पानी की सप्लाई का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि अगर तुरंत पानी की सप्लाई नहीं दी जाती है तो अगले एक-दो दिन में पानी की गंभीर समस्या होने लगेगी.
'दिल्ली को मिलना चाहिए 1050 क्यूसेक पानी'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










