
Delhi Waqf Board Case: AAP नेता अमानतुल्लाह के खिलाफ कोर्ट पहुंची ED, समन पर पेश न होने के बाद दर्ज कराई शिकायत
AajTak
आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. शुक्रवार को दिल्ली वक्त बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उनके खिलाफ कोर्ट शिकायत दर्ज कराई है. जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि अमानतुल्लाह समन पर पेश नहीं हो रहे हैं. ईडी की शिकायत पर अदालत शनिवार को सुनवाई करेगा.
दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब प्रवर्तन निदेशालय ने आप नेता अमानतुल्लाह खान पर अपना शिकंजा कस दिया है. ईडी ने शुक्रवार को अमानतुल्लाह के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है. एजेंसी ने ये शिकायत उनके समन पर पेश न होने के चलते दर्ज कराई है.
शनिवार को होगी सुनवाई
दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है. जांच एजेंसी की इस शिकायत पर शनिवार (6 अप्रैल) को एसीएमएम दिव्या मल्होत्रा की अदालत सुनवाई करेगी. शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान ED के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा है.
इस मामले में बीते महीने दिल्ली हाईकोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि अदालत ने कहा कि विधायक या कोई सार्वजनिक हस्ती कानून से ऊपर नहीं है और इस स्तर पर अग्रिम जमानत का कोई आधार नहीं बनता.
क्या है मामला
ईडी ने आरोप लगाया है कि अमानतुल्लाह खान ने अपने कार्यकाल के दौरान तय नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए 32 व्यक्तियों की गैरकानूनी रूप से भर्ती की. साथ ही ईडी ने कहा है कि खान ने सहयोगियों के नाम पर संपत्ति हासिल करने के लिए इन अवैध भर्तियों से "अपराध की आय" का उपयोग किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










