
Delhi Traffic: राजघाट के आसपास आज इन रास्तों पर जानें से बचें, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
AajTak
Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में आज (मंगलवार), 27 जनवरी 2026 को कुछ घंटों के लिए राजघाट और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर रोक लगाई गई है. दरअसल, यूरोपीय संघ (EU) के बड़े नेता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. ऐसे में राजघाट के आसपास ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेगा.
यूरोपीय संघ (EU) के नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. जिसके मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के राजघाट और आसपास के इलाकों में आज, 27 जनवरी को सुबह के वक्त कुछ घंटों के लिए यातायात पर रोक रहेगी.
महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर आयोजित आधिकारिक कार्यक्रम में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे. यह कार्यक्रम सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है.
बता दें कि EU के प्रमुख नेता यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. जो आज यानी 27 जनवरी को महात्मा गांधी स्मृति स्थल (राजघाट) जाएंगे और फूल चढ़ाकर बापू को श्रद्धांजलि देंगे. उसके बाद दिल्ली में भारत-EU शिखर सम्मेलन (समिट) की सह-अध्यक्षता करेंगे.
ट्रैफिक पर क्या असर पड़ेगा? VIP काफिले और सुरक्षा के कारण कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक पर रोक रहेगी या रूट डायवर्जन होगा. आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर सहित प्रमुख चौराहों पर रूट डायवर्ट रहेगा.
वहीं, बहादुर शाह ज़फर मार्ग, ITO चौक, दिल्ली गेट तक, शांतिवन चौक, IP फ्लाईओवर और असफ अली रोड (दिल्ली गेट से नेताजी सुभाष मार्ग तक)पर यातायात प्रभावित हो सकता है.
इसके अलावा शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग तक, गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर तक और राजघाट DTC डिपो से रिंग रोड बायपास जाने वाले रास्तों पर भी वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि सुबह 9:15 से 12:30 बजे तक इन सड़कों पर जाने से बचें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










