
Delhi Satya Niketan Cafe Firing Case: दिल्ली के कैफे में फायरिंग से सनसनी, वारदात में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि रविवार देर रात कैफे में बैठने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था. इसके बाद गोली चलाई गई. इस मामले में पहले दो लोग पकड़े गए थे. सोमवार को बाकी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
Delhi Satya Niketan Cafe Firing Case: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में मौजूद एक कैफे में फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस ने अब तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है. यह जानकारी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को दी. कैफे में गोलीबारी होने से इलाके में हड़कंप मच गया था.
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि रविवार देर रात कैफे में बैठने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था. इसके बाद गोली चलाई गई. घटना के फौरन बाद पुलिस ने अहमद नबी और मंगल उर्फ मोनू (दोनों 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया था.
इसके बाद भी इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ जारी थी. जिसके चलते सोमवार को पुलिस ने आरोपी अतुल (20), जावेद (23) और आदिल (19) को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच के अनुसार, सभी आरोपी जहांगीरपुरी से जन्मदिन मनाने उस कैफे में आए थे.
डीसीपी रोहित मीना ने बताया कि जिस एसयूवी में सवार होकर आरोपी आए थे, वो पुलिस ने बरामद कर ली है. साथ ही गोलीबारी के लिए इस्तेमाल की गई अवैध बंदूक को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि रविवार की रात 9 बजे साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में फायरिंग के बारे में कॉल आई थी.
कैफे के एक कर्मचारी के हवाले से डीसीपी रोहित मीना ने आगे बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोग खाने-पीने की दुकान पर आए और उनमें से एक कांच की मेज पर बैठ गया था. जब कैफे मालिक ने इस पर आपत्ति जताई तो बहस शुरू हो गई.
पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने आगे बताया कि इसके बाद कुछ और लोग वहां आ गए और हाथापाई शुरू हो गई, जिसके दौरान उनमें से एक ने कैफे के बाहर हवा में गोली चला दी. इस घटना से वहां हड़कंप मच गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










