
Delhi Rains: दिल्ली में गर्मी दिखाने लगी तेवर, 37 डिग्री पहुंचा पारा, क्या बारिश दिलाएगी राहत?
AajTak
मौसम कार्यालय ने तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अब तापमान बढ़ने लगा है और मार्च में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है.
साल का सबसे गर्म दिन
मौसम वैज्ञानिक और स्थानीय मौसम कार्यालय के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, "बुधवार को राजधानी में साल सबसे गर्म दिन रहा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने और दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के कारण गर्मी महसूस नहीं हुई." उन्होंने कहा कि अप्रैल में राष्ट्रीय राजधानी में तापमान बढ़ सकता है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
3 दिन हल्की बारिश के आसार
मौसम कार्यालय ने तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है यानी दिल्ली में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट की उम्मीद है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










