
Delhi Rains: दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा, लेकिन बारिश पर क्या है अपडेट? IMD ने बताया
AajTak
Delhi Rain Weather Update: देशभर के कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है. हालांकि, दिल्लीवासियों को पूरे सीजन ज्यादा बरसात देखने को नहीं मिली है. पिछले 14 सालों में अगस्त महीने में दिल्ली में सबसे कम बरसात रिकॉर्ड की गई. आने वाले तीन दिनों तक दिल्ली में बरसात के आसार नहीं हैं. हालांकि, बादल छाए रहेंगे.
Delhi Weather Update: देशभर में मॉनसून विदाई की ओर है. इस बार कई राज्यों में जमकर बारिश हुई, तो वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उम्मीद के मुताबिक बरसात नहीं हुई. पिछले 14 सालों में अगस्त महीने में दिल्ली में सबसे कम बरसात रिकॉर्ड की गई. आने वाले तीन दिनों तक दिल्ली में बरसात के आसार नहीं हैं. हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. काले बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने वाला है. वहीं, शुक्रवार और शनिवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं. इस दौरान बारिश नहीं होगी.
राजधानी में रविवार को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 4 सितंबर को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा. सोमवार और मंगलवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं.
कम बारिश के पीछे क्या वजह? मौसम विशेषज्ञ बारिश की कमी के पीछे वजह पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर तीन कम दबाव वाले क्षेत्रों को बता रहे हैं. इसके चलते मॉनसून की ट्रफ मध्य भारत की ओर खिंच गई और लंबे समय तक इसने उत्तर की ओर बढ़ने नहीं दिया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में मॉनसून की गतिविधि कुछ दिनों तक मंद रहेगी. IMD के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला ने इस महीने अब तक सामान्य 233.1 मिमी के मुकाबले 41.6 मिमी बारिश दर्ज की है. आम तौर पर, शहर में अगस्त में 247 मिमी वर्षा होती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










