
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना, सुबह-सुबह जमकर बरसे बादल, जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग ने सुबह-सुबह उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाज़ियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फ़रीदाबाद, बल्लभगढ़) गन्नौर, सोनीपत, सोहना, पलवल, नूंह (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, सिकंदराबाद, खुर्जा (यूपी)में हल्की आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जताई थी.
दिल्ली-नोएडा समेत आसपास के कई इलाकों में आज ( 13 जुलाई) सुबह-सुबह जमकर बादल बरसे और मौसम सुहावना हो गया. दिल्ली-एनसीआर के लोग कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे थे. लेकिन वीकेंड की शुरुआत खुशनुमा मौसम से हुई. बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाओं से भी मौसम में नर्मी आई है. इसके साथ ही कई इलाकों में जलजमाव भी शुरू हो गया.
इससे पहले तड़के सुबह मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग ने सुबह-सुबह उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाज़ियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फ़रीदाबाद, बल्लभगढ़) गन्नौर, सोनीपत, सोहना, पलवल, नूंह (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, सिकंदराबाद, खुर्जा (यूपी)में हल्की आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जताई थी.
दिल्ली में वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम
अगले हफ्ते की बात करें तो 18 जुलाई तक मौसम विभाग ने ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है. अगले हफ्ते अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










