
Delhi Pollution: पटाखे तो खूब फूटे, लेकिन अब कई दिन तक दम फुलाएगी दिल्ली की हवा... एक्सपर्ट्स से जानिए क्या सावधानी जरूरी
AajTak
Delhi Pollution: दिवाली के मौके पर बैन के बावजूद दिल्ली में जमकर पटाखे फूटे. ताजा स्थिति यह है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा हुआ है. एक्सपर्ट ऐसे में सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं.
दिवाली की खुशियों भरी रात के बाद सुबह का जो नजारा देखने को मिला, उससे दिल्ली-एनसीआर के लोग जरा भी खुश नहीं हुए होंगे. आसमान को धुंध की चादर ने ढक दिया है और प्रदूषण रिकॉर्डतोड़ स्तर पर है. कई लोग जब सुबह उठे तो उनके गले में जलन थी और आंखों से पानी आ रहा था. दरअसल, दिल्ली में पटाखों पर बैन था, बावजूद इसके पटाखे छूटे. अब घर हो या बाहर हर जगह दमघोंटू माहौल है. एक्सपर्ट मानते हैं कि अभी कुछ दिन दिल्ली की हवा ऐसे ही दम फुलाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










