
Delhi Pollution: दिल्ली में दमघोंटू हवा, अगले 4 दिन तक नहीं मिलेगी राहत, बढ़ाई जाएंगी ये पाबंदियां
AajTak
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता मई के बाद पहली बार रविवार को 'बहुत खराब' हो गई थी, जिसका मुख्य कारण तापमान और हवा की गति में गिरावट थी, जिससे प्रदूषक जमा हो गए थे. हालांकि प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार तरह-तरह के कदम उठा रही है. आइए जानते हैं दिल्ली के प्रदूषण पर क्या है अपडेट.
राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में बना हुआ है और आने वाले कुछ दिनों तक भी हवा में सुधार के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. आज यानी 27 अक्टूबर को दिल्ली का औसत AQI 249 दर्ज किया गया, जो खराब कैटेगरी में आता है. कल (26 अक्टूबर) इसी वक्त ये 256 मापा गया था, वहीं बुधवार को एक्यूआई 243 और मंगलवार को 220 दर्ज किया गया था.
दिल्ली के लिए केंद्र की एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के मुताबिक, शहर की वायु गुणवत्ता अगले तीन से चार दिनों में 'खराब' और 'बहुत खराब' श्रेणियों के बीच रहने वाली है. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली-एनसीआर की हवा का हाल
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता मई के बाद पहली बार रविवार को 'बहुत खराब' हो गई थी, जिसका मुख्य कारण तापमान और हवा की गति में गिरावट थी, जिससे प्रदूषक जमा हो गए थे. हालांकि प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार तरह-तरह के कदम उठा रही है. दिल्ली सरकार ने गुरुवार को वाहन प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 'रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ' अभियान भी शुरू किया.
दिल्ली में सर्दियों में क्यों बढ़ने लगता है प्रदूषण

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










