
Delhi Pollution: दमघोंटू हवा का कहर! जहरीली धुंध की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, AQI 400 के पार
AajTak
Delhi-NCR Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर जहरीली स्मॉग की चपेट में है. सुबह-सुबह धुंध की वजब से विजिबिलिटी काफी कम है. सब कुछ धुंधला दिख रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 341 है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.
दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी बेहद खराब होने के साथ आसमान में जहरीली धुंध की चादर छाई हुई है.जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज (मंगलवार) 18 नवंबर को सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 341 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. वहीं, कुछ इलाकों का AQI 400 के पार दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है.
चारों तरफ धुंध की परत जमने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, पिछले कई दिनों से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब सर्दी की दस्तक के साथ स्मॉग की चादर और गाढ़ी हो रही हैं. शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी यानी दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई है.
गाजीपुर लैंडफिल के आस-पास सफेद-ग्रे धुएं की मोटी परत छाई हुई है. सुबह 6.30 बजे के करीब यहां का AQI 345 दर्ज किया गया. वहीं, धौला कुंआं इलाके में भी हालात कमोबेश ऐसे ही हैं. यहां AQI 365 तक पहुंच गया है. दोनों जगहों का एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही है. जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है.
प्रदूषण के कारण मास्क लगाने के बावजूद गले में खराश और सिर दर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं. डॉक्टर लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा के मरीज बाहर कम ही निकलें. दिल्ली एक बार फिर साफ हवा में सांस के लिए तरस रही है. स्मॉग की यह चादर कब छंटेगी, ये तो आने वाले दिनों में मौसम ही बताएगा.
इन इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में AQI प्रदूषण से सबसे खराब हालत उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के हैं. जहां AQI 400 के पार है, एयर क्वालिटी सीवियर यानी गंभीर कैटेगरी में पहुंच गया है. जिससे लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस की तकलीफ महसूस हो रही है.
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा 11 नवंबर को पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) III लागू किया गया था. हालांकि, अभी तक इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








