
Delhi-NCR में इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़... 10 तस्कर गिरफ्तार, 40 विदेशी नागरिक डिपोर्टेशन की कार्रवाई में
AajTak
दिल्ली–एनसीआर में एक संयुक्त ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस, तेलंगाना पुलिस और NCB ने इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है. नेटवर्क से जुड़े 10 तस्कर को गिरफ्तार किए गए, जिनमें तीन विदेशी नागरिक शामिल हैं. छापेमारी में 40 विदेशी ओवरस्टेयर भी पकड़े गए. भारी मात्रा में कोकीन, MDMA, एक्स्टेसी और हेरोइन बरामद हुई है.
दिल्ली–एनसीआर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश किया है. इस कार्टेल के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी दिल्ली से तेलंगाना भेजी जाती थी. पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस, तेलंगाना पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर की. अधिकारियों के अनुसार, यह नेटवर्क मुख्य रूप से अफ्रीकी नागरिकों द्वारा संचालित किया जा रहा था.
पुलिस के मुताबिक, यह कार्टेल बेहद चालाक तरीके से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था. आरोपी ड्रग्स को शर्ट के कॉलर के अंदर छिपाकर कूरियर सेवाओं के जरिए तेलंगाना भेजते थे. तीन महीने पहले तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद में एक तस्करी मॉड्यूल पकड़ा था, जिसके बाद खुलासा हुआ कि ड्रग्स दिल्ली से सप्लाई हो रही थी.
यह भी पढ़ें: नशीले कफ सिरप की तस्करी: अमित सिंह टाटा गिरफ्तार, पूर्वांचल के बाहुबली से जुड़े तार! बांग्लादेश तक फैला जाल
इसी के बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर दिल्ली–एनसीआर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कई ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दिल्ली के मेहरौली, संतगढ़, निलोठी, प्रताप एन्क्लेव, मुनीरका, उत्तम नगर और ग्रेटर नोएडा में दबिश दी गई. पुलिस ने बताया कि कई दिनों की तकनीकी और मैनुअल निगरानी के बाद इन आरोपियों तक पहुंचा गया.
कई विदेशी नागरिकों से मिली भारी मात्रा में ड्रग्स
मोहान गार्डन क्षेत्र में पुलिस ने 35 वर्षीय युगांडा की नागरिक जैनब क्योबुतुंगी उर्फ पामेला को गिरफ्तार किया. उसके पास से 195 ग्राम कोकीन, 24 ग्राम MDMA और 40 हजार 500 रुपये नकद बरामद हुए. वहीं, तिलक नगर स्थित संतगढ़ में नाइजीरिया की रहने वाली 49 वर्षीय आरोपी बेकी उर्फ बेकी को पकड़ा गया. उसके कब्जे से 5 हजार 209 एक्स्टेसी गोलियां, 35.46 ग्राम कोकीन और 78 हजार रुपये नकद मिले.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










