
Delhi Metro: विकास कुमार होंगे दिल्ली मेट्रो के नए एमडी, 5 सालों का होगा कार्यकाल
AajTak
Delhi Latest News in Hindi: दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कुमार पांच साल की अवधि तक इस पद पर रहेंगे.
दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने बुधवार को विकास कुमार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया. दिल्ली सरकार (Delhi Government) के परिवहन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कुमार पांच साल की अवधि तक इस पद पर रहेंगे. कुमार अभी डीएमआरसी में निदेशक (संचालन) के पद पर तैनात हैं.
आदेश में कहा गया, ‘‘दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी लिमिटेड मेमोरेंडम के अनुच्छेद 130 के अनुसार एक अप्रैल से पांच साल की अवधि के लिए विकास कुमार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है.’’ आदेश में कहा गया कि डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक के रूप में कुमार की नियुक्ति को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी गई थी.
केंद्र सरकार की अनुमति लेने के लिए भी लिखा था बता दें कि बीते 19 मार्च को ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद के लिए विकास कुमार के नाम मुहर लग गई थी. तब खबर सामने आई थी कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक के पद के लिए विकास कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है. लेकिन साथ ही उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार की अनुमति लेने के लिए भी लिखा था.
31 मार्च को मेट्रो के प्रबंध निदेशक का पद खाली हो रहा है फाइल के आने पर परिवहन विभाग ने दिल्ली सरकार के निर्देश पर केन्द्र को इस बारे में लैटर लिखा था. इस लैटर में इस संबंध में सभी बातों की विस्तार से जानकारी दी गई थी. साथ ही विकास कुमार के नाम के लिए सहमति मांगी गई थी. जानकारी के लिए बता दें कि विकास कुमार दिल्ली मेट्रो में निदेशक (आपरेशन्स) हैं. दरअसल 31 मार्च को मेट्रो के प्रबंध निदेशक का पद खाली हो रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










