
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के इन 3 स्टेशनों पर आज एंट्री-एग्जिट बंद, AAP प्रदर्शन के चलते DMRC ने लिया फैसला
AajTak
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदर्शन की घोषणा के बाद पीएम आवास के आस-पास चौकसी बढ़ा दी गई है. इसी के चलते इस रूट के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. DMRC ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इसकी जानकारी दी है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदर्शन को देखते हुए कई ट्रैफिक रूट्स के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) पर भी असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज, 26 मार्च को दिल्ली मेट्रो के 3 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट पर रोक लगा दी है.
DMRC ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी कि लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर आज (मंगलवार) एंट्री और एग्जिट पर प्रतिबंध रहेगा. लोक कल्याण मार्ग का गेट नंबर 3, पटेल चौक का गेट नंबर 5 बंद रहेगा और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. बता दें कि आम आदमी पार्टी आज पीएम आवास का घेराव करने जा रही है इसलिए ये फैसला लिया गया है.
वहीं, तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी. इन क्षेत्रों में सार्वजनिक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और इस बात का उल्लंघन करने पर टोइंग सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन की घोषणा के बाद पीएम आवास के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है. AAP और बीजेपी एक-दूसरे के खिलाफ आज सड़कों पर जोर आजमाइश करेंगे. इसका असर आम जनता पर भी देखने को मिलेगा. लिहाजा, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








