
Delhi Metro: अब संडे सुबह 8 नहीं 6 बजे से चलेगी मेट्रो, DMRC ने इन रूट्स पर बदला समय
AajTak
डीएमआरसी ने फेस-III कॉरिडोर पर रविवार को ट्रेन शुरू होने के समय में बदलाव किया है. यहां पहले मेट्रो सेवा सुबह 8:00 बजे से शुरू होती थीं जो इस रविवार यानी 25 अगस्त 2024 से सुबह 6 और 7 बजे से शुरू की जाएगी.
दिल्ली मेट्रो में रविवार को सफर करने वालों को अब सुबह 8 बजे का इंतजार नहीं करना होगा. दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी डीएमआरसी ने फेस-III कॉरिडोर पर रविवार को ट्रेन शुरू होने के समय में बदलाव किया है. यहां पहले मेट्रो सेवा सुबह 8:00 बजे से शुरू होती थीं जो इस रविवार यानी 25 अगस्त 2024 से सुबह 6 और 7 बजे से शुरू की जाएगी. ये समय अलग-अलग स्टेशन पर अलग-अलग है.
डीएमआरसी ने अपने ट्वीट में कहा कि इन रूट्स पर समय में बदलाव करने से न केवल इन कॉरिडोर के यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों या आवेदकों को भी लाभ होगा, जो आम तौर पर रविवार को होती हैं. बदले हुए समय से उन्हें दिल्ली-एनसीआर में अपनी मंजिल तक निर्बाध और सुविधाजनक तरीके से पहुंचने में सुविधा होगी. मेट्रो नेटवर्क के अन्य सभी कॉरिडोर पर सेवाएं सुबह 06:00 बजे के नियमित प्रारंभ समय के अनुसार चलती रहेंगी.
इन रूट्स पर बदला मेट्रो का समय
दिल्ली मेट्रो के तीसरे फेज में दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल, नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़), मजलिस पार्क से शिव विहार, जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका रूट पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










