
Delhi MCD Election: निर्दलीय कैंडिडेट के लिए 200 चुनाव चिह्न जारी, नामांकन के समय देने होंगे 3 ऑप्शन
AajTak
Delhi MCD Election: दिल्ली एमसीडी इलेक्शन के लिए राज्य चुनाव आयोग ने करीब 200 चुनाव चिह्न जारी किए हैं. प्रत्याशियों को नामांकन पेपर फाइल करते समय तीन ऑप्शन देने होंगे.
Delhi MCD Election: दिल्ली में इस साल होने वाले एमसीडी चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों के पास चुनने के लिए करीब 200 चुनाव चिह्नों का एक दिलचस्प मिश्रण होगा. जिसमें 'गन्ना किसान' (शुगर केन फार्मर), 'नागरिक' (सिटिजन), नूडल्स बाउल, आइसक्रीम, सब्जियां, किचन के उपकरण समेत डेली यूज के कई आइटम्स शामिल हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









