
Delhi Heatwave Alert: सावधान! दिल्ली में वीकेंड पर बरपेगा गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
AajTak
Delhi Weather Update: दिल्लीवालों को गर्मी, लू और बढ़ते तापमान से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं. इस वीकेंड मुश्किल और बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी दी है. बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
Delhi Temperature, Heatwave, IMD Prediction: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार से लू (Heat Wave) चलने की संभावना है. माना जा रहा है कि चक्रवात असानी (Cyclone Asani) के प्रभाव से क्षेत्र में चल रही पुरवैया हवाएं तापमान को नियंत्रण में रख रही हैं. लेकिन वीकेंड पर हीटवेव के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होने और उमस भरी गर्मी की संभावना है.
13 मई से लू चलने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 13 से 15 मई तक लू यानी हीटवेव (Heat Wave) चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में वीकेंड पर दिल्ली में गर्मी और बढ़ने की उम्मीद है. दिल्ली में अगर आज 11 मई के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट दिल्ली में हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस वीकेंड में गर्मी और बढ़ते तापमान से दिल्ली के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बता दें कि IMD मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग के कोड का उपयोग करता है. ग्रीन (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), येलो (देखें और अपडेट रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई करें).
अगले 5 दिन कैसा रहेगा तापमान? मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ेगा. 12 मई को 42 डिग्री तापमान रहने की संभावना है. वहीं, 13 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. उसके बाद, 14-15 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रह सकता है.
बता दें कि दिल्ली में मार्च महीने में मौसम गर्म और शुष्क था. मार्च में अनुमान के मुताबिक, सामान्य 15.9 मिलीमीटर वर्षा होनी थी जो नहीं हुई. अप्रैल महीने के अंत में भीषण गर्मी ने दिल्ली के कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री और 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










