
Delhi-Gurugram Expressway पर बुधवार को ट्रैफिक रहेगा बाधित, देखें-डायवर्ट रूट की लिस्ट
AajTak
दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर बुधवार को यातायात बाधित रह सकता है. इसके संबंध में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की. जिसके अनुसार इस रूट पर बुधवार को एक प्रस्तावित मार्च की वजह से ट्रैफिक बाधित रहेगा.
दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर करने वालों के लिए बड़े काम की खबर है. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सपेसवे (एनएच 48) पर बुधवार को ट्रैफिक बाधित रह सकता है. इसके बारे में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर एक अहम एडवाइजरी जारी की है. जिसके अनुसार, इंडियन आर्मी में अहीर रेजिमेंट बनाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को इस हाईवे पर खीरी धौला टोल (Givo Cut) से हीरो होंडा चौक तक एक प्रदर्शन प्रस्तावित है जिस कारण इस रूट यातायात प्रभावित रहेगा.
प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने की पूरी तैयारी
अहीर रेजिमेंट की डिमांड को लेकर प्रस्तावित मार्च को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए पूरी प्लानिंग की है ताकि इस दौरान ट्रैफिक में कोई बाधा ना आए. पुलिस की ओर से कई डायवर्जन की व्यवस्था की गई है और कई रूटों को डायवर्ट किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया साइट पर शेयर की है ताकि लोग समय रहते अपने हिसाब से आने-जाने का रास्ता चुन सकें. जिससे उन्हें एनएच-48 पर सफर के दौरान दिक्कत ना हो.
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार-
1- केवल लाइट व्हीकल्स (हल्के वाहनों) के लिए, बसों की अनुमति नहीं है.
A) जयपुर से दिल्ली का ट्रैफिक खेरकी दौला टोल प्लाजा से पहले साउथ पेरिफेरल रोड (एसपीआर) से डाइवर्ट रहेगा. लोग सोहना रोड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










