
Delhi Fog Updates: दिल्ली में अचानक बन गया फॉग होल, समझिए घने कोहरे से कैसे मिल गई राहत
AajTak
अगर हम पूरे उत्तर भारत के नक्शे पर नजर डालें तो साफ दिखाई पड़ता है कि जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कोहरे की एक घनी चादर निरंतर बनी हुई है. दिल्ली के महज छोटे से इलाके में एक काले रंग का छेद नजर आ रहा है, जिसे मौसम वैज्ञानिकों की भाषा में फॉग होल कहा जा रहा है.
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में बुधवार की शाम भयंकर कोहरा था. रात होते-होते कोहरा और घना हो गया लेकिन आधी रात के बाद मौसम ने करवट ली और धुंध छंट गया. मौसम विभाग की ओर से जारी नक्शे पर नजर डालें तो पूरे उत्तर भारत में धुंध की एक घनी सफेद चादर मौजूद रही. लेकिन आखिरकार दिल्ली में ऐसा क्या हुआ जो आधी रात के बाद फॉग का असर कम हो गया. आइए समझते हैं.
दिल्ली में कोहरे से राहत
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
वैज्ञानिकों की मानें तो आमतौर पर शहरी इलाकों में कोहरा जल्दी छंटता है क्योंकि जमीन के आस-पास तापमान जैसे ही बढ़ेगा कोहरा गायब हो जाएगा. आमतौर पर कोहरा होता ही इसीलिए है क्योंकि सर्दियों के मौसम में एक अलग किस्म का मौसम का व्यवहार देखने को मिलता है जिसे टेंपरेचर इंवर्जन कहा जाता है. जिसमें जमीन की सतह पर तापमान कम हो जाता है और ऊपर वायुमंडलीय तापमान अधिक होता है जो सामान्य से उल्टा है. ऐसे में कोहरा तभी छंटेगा जब या तो जमीन का तापमान अधिक हो जाए या फिर सूरज की गर्मी से कोहरे में मौजूद पानी के कारण या तो जमीन पर बैठ जाएं या फिर भाप में बदल जाए.
दिल्ली में अचानक कैसे कम हुआ कोहरा?
दिल्ली में आधी रात के बाद एक तो हवा की रफ्तार तेज हुई, दूसरा शहरीकरण की वजह से जमीन का तापमान भी ऊपर चला गया. दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बहुत सारी सड़कें और बिल्डिंग हैं जो जल्दी गर्म हो जाती हैं. साथ ही साथ गर्मी छोड़ना शुरू करती हैं, जिसे रेडिएशन कहा जाता है. दिल्ली में इसी वजह से गर्मी के दिनों में तापमान आसपास के इलाकों से कहीं अधिक होता है और मौसम के इस व्यवहार को हीट आइलैंड इफेक्ट भी कहा जाता है. गर्मी में जहां मौसम के इस किस्म के बदलाव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है तो वहीं सर्दी में भयंकर कोहरे से उन्हें राहत दिलाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










