
Delhi Flood Updates: लाल किले तक पहुंचा पानी, मेट्रो इंटरचेंज बंद... यमुना की बाढ़ पर पढ़ें दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
दिल्ली में यमुना नदी में उफान का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके तेजी से पानी में डूब रहे हैं. रिंग रोड तक पानी आ गया है. कश्मीरी गेट बस अड्डा भी खतरे में है. राजघाट, ITO, पुराना किले के इलाके पानी-पानी हो गए हैं. लाल किले के पीछे के एरिया में पानी घुस गया है. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़कें और रास्ते जलमग्न हैं.
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. यमुना का जलस्तर 208 मीटर को पार कर चुका है. इससे पहले 1978 में पहली बार लोहे वाले ब्रिज के पास जलस्तर 207.49 मीटर रिकॉर्ड किया गया था. यमुना में बाढ़ के चलते जितने भी बड़े नाले हैं, उनका बहाव पूरी तरह से रुक गया है. अगर यमुना नदी में जलस्तर और बढ़ता है तो दिल्ली के लिए भारी संकट हो सकता है. यमुना का पानी घुसने से दिल्ली के 3 वाटर प्लांट को बंद कर दिया गया है.
रिंग रोड-राजघाट, ITO तक आया पानी यमुना किनारे के कई इलाके तेजी से डूब रहे हैं. रिंग रोड तक पानी आ गया है. कश्मीरी गेट बस अड्डा भी खतरे में है. राजघाट, ITO, पुराना किले के इलाके पानी-पानी हो गए हैं. लाल किले के पीछे के एरिया में पानी घुस गया है. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़कें और रास्ते जलमग्न हैं. निचले इलाकों के घर पानी में डूब गए हैं.
डूबे मकान, घिरीं कॉलोनियां, बंद श्मशान घाट... दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप
वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी घुसने के बाद प्लांट को बंद करना पड़ा. बता दें कि 45 साल बाद यमुना नदी में इतना पानी है. यमुना खतरे का निशान 3 मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है. NDRF की टीम एक्शन में है. 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ यमुना का जलस्तर लगातार रफ्तार पकड़ रहा है. लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं, तेजी से सड़कों की तरफ आ रहे पानी की वजह से कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं.
ऐसे में स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. अगर आप भी घर से निकलने वाले हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें और सही रास्ते का चुनाव करें.
ट्रैफिक पुलिस ने ताजा ट्वीट में कहा कि यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी से निचले इलाकों में पानी भर गया है. जिसकी वजह से कुछ रूट्स पर यातायात की आवाजाही बाधित है. ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है. वहीं, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी भर चुका है. मेट्रो में अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी भर गया है, कृप्या लक्ष्मी नगर या अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलें.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







