
Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट कल करेगा सुनवाई
AajTak
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा. इस मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ करेगी. केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया.
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा. केजरीवाल की गिरफ्तारी और ईडी कस्टडी को चुनौती देने के लिए दाखिल की गई याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई होगी. केजरीवाल की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए कार्यसूची में सूचीबद्ध हो गई है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ करेगी. केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया. अगले दिन ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया.
आम आदमी पार्टी की ओर से याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी और रिमांड अवैध है. इसलिए केजरीवाल तुरंत रिहा होने के हकदार हैं. केजरीवाल ED द्वारा उन्हें जारी किए गए नौ समन पर पेश नहीं हुए थे.
तत्काल सुनवाई का अनुरोध हुआ था खारिज केजरीवाल ने पिछले हफ्ते अपनी याचिका के साथ हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, तत्काल सुनवाई के उनके अनुरोध को खारिज कर दिया गया था. क्योंकि हाई कोर्ट होली के लिए बंद था. शुक्रवार को ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को विस्तृत पूछताछ के लिए 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था.
केजरीवाल ने पहले अपने खिलाफ जारी समन सहित सभी कार्यवाही को रद्द करने और खारिज करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था. उस याचिका में केजरीवाल ने कहा था कि वह केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के मुखर आलोचक हैं, वह विपक्ष के नेता हैं और इंडिया ब्लॉक में शामिल हैं. इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
दिल्ली शराब नीति मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं. ईडी द्वारा दायर आरोपपत्रों में केजरीवाल के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है. ED ने आरोप लगाया है कि आरोपी उत्पाद शुल्क नीति तैयार करने के लिए केजरीवाल के संपर्क में थे, जिसके बदले उन्हें अनुचित लाभ दिया गया.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








