
Delhi Excise Policy: दिल्ली में 468 शराब दुकानों का शटर डाउन, जानिए डिस्काउंट वाली स्कीम पर क्या कुछ बदल गया
AajTak
दिल्ली में शराब का संकट खड़ा होने वाला है. दिल्ली में 468 शराब की दुकानों का लाइसेंस 31 जुलाई को खत्म हो गया है. दिल्ली सरकार ने रविवार रात लाइसेंस एक महीने बढ़ाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल विवेक सक्सेना के पास भेजा है. हालांकि, अभी तक उपराज्यपाल ने इसकी मंजूरी नहीं दी है. इसी बीच सरकार ने पुरानी एक्साइज पॉलिसी को 6 महीने लागू करने का फैसला लिया है. लेकिन अगर लाइसेंस नहीं बढ़ा तो दिल्ली में शराब की किल्लत आ सकती है.
Delhi Liquor Shortage: दिल्ली में शराब की दुकानों के खुलने, न खुलने को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शराब की दुकानें चलाने वालों का लाइसेंस एक महीना बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन अभी तक उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसकी मंजूरी नहीं दी है.
ऐसे में शराब की 468 दुकानों का शटर गिरना लगभग तय हो गया है. इन दुकानों का लाइसेंस 31 जुलाई को खत्म हो चुका है और सोमवार से ही ये दुकानें बंद हो गईं हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने देसी शराब बेचने वालों का लाइसेंस 2 महीने तक बढ़ा दिया है. यानी, अब ये दुकानें 30 सितंबर तक खुली रह सकतीं हैं. हालांकि, भारतीय और विदेशी ब्रांड की शराब बेचने वालों के लाइसेंस पर अब भी असमंजस बना हुआ है.
दिल्ली में 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू हुई थी. इसके तहत अभी 468 निजी दुकानें चल रही थीं, जिनका लाइसेंस 31 जुलाई को खत्म हो गया है. इससे इन दुकानों का शटर आज से गिर जाएगा.
राजधानी में शराब की किल्लत न पड़े, इसके लिए दिल्ली सरकार ने रविवार रात को उपराज्यपाल के पास वेंडर का लाइसेंस 31 अगस्त तक बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है. उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रस्ताव अमल में आएगा. हालांकि, उपराज्यपाल ने अभी तक इस पर मुहर नहीं लगाई है. एक्साइज डिपार्टमेंट उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद ही लाइसेंस में एक्सटेंशन का आदेश जारी कर सकता है.
एक्साइज पॉलिसी पर क्या कुछ बदल जाएगा?
- नई एक्साइज पॉलिसीः 17 नवंबर 2021 को लागू हुई इस पॉलिसी के तहत शराब की सारी दुकानें निजी हाथों को सौंप दिया गया. इसके तहत, दिल्ली में 849 शराब की दुकानें निजी हो गईं. निजी हाथों में जाने से वेंडरों ने शराब पर भारी डिस्काउंट दिया. एक पर एक फ्री के साथ-साथ डिस्काउंड ऑफर किए गए. 31 जुलाई को तो स्टॉक खत्म करने के लिए एक पर दो फ्री का ऑफर भी दिया गया. हालांकि, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया है कि इस समय दिल्ली में सिर्फ 468 दुकानें ही चल रही थीं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








