
Delhi Crime: DJ पर डांस करने को लेकर हुआ था विवाद, चाकू से वार कर मामा की हत्या, दो भांजे घायल
AajTak
मंगोलपुरी इलाके में मामूली बात पर शुरू हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने अभिषेक और नितेश नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि 15 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान पीड़ित से आरोपियों की डीजे पर डांस के दौरान कहासुनी हुई थी.
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मामूली बात पर शुरू हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मौका देखकर दो भांजों और मामा पर जानलेना हमला किया था.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर की रात कॉल मिली थी कि मंगोलपुरी इलाके में तीन लोगों को चाकू मार कर घायल कर दिया गया है. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुची तो पता लगा कि तीनों को हॉस्पिटल ले जाया गया है. अस्पताल पहुंचकर पुलिस को बता चला कि तीनों में से एक 32 साल के मंगल की मौत हो गई है. दो गंभीर रूप से घायल थे जिनका इलाज चल रहा था.
चाकू मारकर युवक की हत्या
इस घटना में मामूली रूप से घायल नीरज ने पुलिस को बताया कि वो अपने भाई कुणाल और मामा मंगल के साथ जा रहा था तभी नितेश और अभिषेक नाम के दो युवकों ने उन पर अचानक से हमला कर दिया और चाकू मारकर फरार हो गए.
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों अभिषेक और नितेश को शाहदरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि 15 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान पीड़ित से आरोपियों की डीजे पर डांस के दौरान कहासुनी हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










