
Delhi Crime: 17 घरों में चोरी करने वाला सीरियल चोर गिरफ्तार, नशे की लत ने बनाया अपराधी
AajTak
दिल्ली पुलिस ने द्वारका से 24 वर्षीय नशे के आदी दीपक को गिरफ्तार किया, जिसने नशे की लत पूरी करने के लिए एक महीने में 17 घरों में चोरी की. पुलिस ने उसके पास से सोने-चांदी के गहने, एक स्कूटर, गैस सिलेंडर और मोबाइल फोन बरामद किए. पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है.
दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके से 24 वर्षीय नशे के आदी युवक को गिरफ्तार किया है, जो बीते एक महीने में 17 घरों में चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दे चुका था. पुलिस ने आरोपी के पास से सोने-चांदी के गहने, एक स्कूटी, गैस सिलेंडर, तीन मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान बरामद किया है.
द्वारका के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) अंकित सिंह के मुताबिक, 17 फरवरी को चाणक्य प्लेस इलाके के निवासी अहमद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि एक चोर उनके घर की खिड़की से घुसा और सोने-चांदी के गहनों समेत नकदी लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को घर की खिड़की से अंदर घुसते हुए देखा गया.
ये भी पढ़ें- Insta पोस्ट की वजह से युवक की हत्या, 4 साल बाद आरोपी गिरफ्तार, मोमोज विक्रेता बन पुलिस ने पकड़ा
गिरफ्तारी कैसे हुई?
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी का नाम दीपक है, जो पहले भी चोरी और सेंधमारी की कई वारदातों में शामिल रह चुका है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक सोमवार शाम को महावीर एन्क्लेव स्थित एक एमसीडी पार्क में चोरी की स्कूटी और अन्य चोरी के सामान के साथ आने वाला है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और शाम 6:10 बजे आरोपी को धर दबोचा. भागने की कोशिश के बावजूद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया.
अपराधी की पृष्ठभूमि

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










