
Delhi Crime: भैया दूज पर भाई के पास पहुंचने से पहले बहन की मौत, ई रिक्शा से घसीटते ले गए झपटमार
AajTak
दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में बुजुर्ग महिला का बैग छीनने के लिए लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया. इस छीना छपटी में ई-रिक्शा ने नीचे गिर और उसकी मौत हो गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. महिला को भाई-दूज मानने के लिए भाई के घर ग्रेटर कैलाश जाना था.
दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में लूटेरों ने लूट के इरादे से महिला पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतक युवती ई-रिक्शा पर बैठकर जा रही थी. इस दौरान लुटेरों ने उसका बैग छीनने का प्रयास किया. महिला ने इसका विरोध किया और छीना छपटी के दौरान महिला ई-रिक्शा से काफी दूर तक घसीटती रही. कुछ दूर जाने के बाद चालक ने रिक्शा रोका और महिला को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया.
मृतक महिला की पहचान सुनीता मित्तल के तौर पर हुई है, वह अपनी बहू और पोती के साथ रोहिणी सेक्टर 16 इलाके में ही रहती हैं. बुधवार को ई रिक्शा से अपनी बहन के घर जा रही थी. वहां से बहन के साथ सुनीता को ग्रेटर कैलाश भाई के घर भाई दूज मनाने जाना था. बताया जा रहा है कि मृतक सुनीता अपनी पोती और बहू के साथ भी रिक्शा में बैठी हुई थी.
तभी पीछे से स्कूटी सवार बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की उन्होंने विरोध किया तो बैग को खींचते हुए बदमाश काफी दूर तक ले गए. जिसके बाद महिला बुरी तरह सड़क पर गिर पड़ी बदमाश उनका बैग लेकर फरार हो गए.
इस लूटपाट में महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










