
Delhi Crime: दिल्ली में संपत्ति विवाद बना खूनी, बहू ने पीट-पीटकर किया ससुर का मर्डर
AajTak
दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक संपत्ति विवाद खूनी बन गया. जहां एक लालची बहू ने अपने रिटायर्ड एयरफोर्सकर्मी ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हालांकि पुलिस बाद में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. यह कहानी हैरान करने वाली है.
Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली में एक कत्ल की वारदात ने सनसनी फैला दी. जहां एक बहू ने अपने ससुर को पीट-पीटकर उसकी जान ले ली. पुलिस के मुताबिक, यह वारदात संपत्ति विवाद को लेकर अंजाम दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन तफ्तीश शुरू कर दी.
मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके का है. जहां 32 वर्षीय महिला ने अपने बुजुर्ग ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 62 वर्षीय नरेश कुमार के रूप में हुई है. पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को 27 दिसंबर की सुबह करीब 10:46 बजे एक PCR कॉल मिली थी. कॉल में बिंदापुर के मानस राम पार्क इलाके में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना दी गई थी.
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू की. पुलिस को भी शुरुआती हालात देखकर मामला संदिग्ध लग रहा था. पुलिस को मौके पर नरेश कुमार घर की छत पर बेसुध हालत में पड़े मिले. नरेश कुमार भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड थे. उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मारपीट की आशंका गहरा गई.
उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक नरेश के बेटे प्रवीन की पत्नी गीता ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर के साथ मारपीट हुई थी. गीता ने ही पुलिस को यह जानकारी दी कि नरेश कुमार छत पर घायल अवस्था में पड़े हैं.
लेकिन जब पुलिस ने मृतक की बहू गीता से पूछताछ की तो इस दौरान पुलिस को उसके बयानों में विरोधाभास नजर आया. इसके बाद पुलिस ने गीता के सख्ती की और फिर से पूछताछ शुरू की. इसके बाद गीता टूट गई और उसने सच का खुलासा कर दिया.
जांच में सामने आया कि नरेश कुमार और उनकी बहू गीता के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, गीता अक्सर अपने ससुर से संपत्ति के हिस्से को लेकर झगड़ा करती थी. यही विवाद धीरे-धीरे हिंसक रूप में तब्दील हो गया. इसी रंजिश में गीता ने अपने ससुर के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










