
Delhi Budget 2025 Live: दिल्ली में स्वच्छता और पानी के लिए ₹9000 करोड़, महिला समृद्धि योजना के लिए ₹5100 करोड़ का आवंटन
AajTak
Delhi Budget Session 2025 Live Updates: दिल्ली के बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है. यह 27 वर्षों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रस्तुत पहला बजट होगा.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर रही हैं. यह 27 वर्षों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रस्तुत पहला बजट है. बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बजट के लिए जनता से सुझाव मांगे थे, जिसमें ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए 10,000 से ज्यादा सुझाव मिले थे.
Delhi Budget Live Updates:
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हर घर तक साफ पानी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. दिल्ली का पूरा सीवर सिस्टम अपग्रेड होगा. जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बजट में ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है. इससे नई वाटर पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी.
- सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लिए नई औद्योगिक नीति पेश करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नई औद्योगिक नीति के साथ नई वेयरहाउस पॉलिसी लेकर आएगी. उन्होंने दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन का भी ऐलान किया. सीएम ने कहा कि व्यापार के लिए लोग दिल्ली से बाहर जा रहे हैं. एक रिडेवलपमेंट प्लान के तहत सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा, जिससे व्यापारी भाई अपना बिजनेस ठीक से कर सकें. उन्होंने कहा कि आज हम सदन में घोषणा करते हैं, ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी. यह व्यापरियों की समस्याओं की पहचान करने के साथ ही उसका निवारण करेगी.
- दिल्ली विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक निधि के लिए 350 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की. सीएम ने कहा कि सभी विधायकों को काम करने के लिए पूरा फंड मिलेगा. अब विधायकों को फंड के लिए कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जेजे कॉलोनी (झुग्गी बस्तियों का विकास) के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए. उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'पिछली सरकार के मुख्यमंत्री ने अपने लिए शीश महल बनवाया, उसमें लाखों रुपये का टॉयलेट सीट लगवाया. हम झुग्गी वालों के लिए शौचालय बनाएंगे. लेकिन हमारी सरकार झुग्गियों का विकास करेगी. वहां पानी और सड़क पहुंचाएगी.'

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










