
Delhi Admission: दिल्ली के निजी स्कूलों में 29 मार्च से शुरू होगा EWS एडमिशन प्रोसेस, जानें डिटेल्स
AajTak
EWS Admission in Delhi Pvt Schools: दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अनुसार, EWS श्रेणियों के तहत ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, 2022 है, जबकि सीट अलॉटमेंट का पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ 19 अप्रैल, 2022 को निकाला जाएगा.
Delhi schools Admissions: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों (Private Schools) में ईडब्ल्यूएस प्रवेश प्रक्रिया (EWS Admission Process) 29 मार्च से शुरू होगी. इसके तहत आर्थिक तौर पर पिछडे़ वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में नर्सरी क्लास में EWS कोटे के तहत आरक्षित सीटों पर एडमिशन दिया जाता है.
सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, वंचित समूह (डीजी) और विशेष श्रेणियों के तहत दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन प्रोसेस 29 मार्च से शुरू होगा.
12 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अनुसार, EWS श्रेणियों के तहत ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, 2022 है, जबकि सीट अलॉटमेंट का पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ 19 अप्रैल, 2022 को निकाला जाएगा.
बता दें कि पहले यह प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू होने जा रही थी लेकिन अब इसको बढ़ाकर 29 मार्च कर दिया गया है. वहीं, आवेदन करने की अंतिम तारीख को 4 अप्रैल से बढ़ाकर 12 अप्रैल कर दिया गया है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










