
Delhi: होंडा सिटी से मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, 72 साल के बुजुर्ग की मौत
AajTak
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक होंडा सिटी कार से 72 साल के बुजुर्ग को टक्कर मारी गई और फिर कई मीटर तक घसीटा गया. इस हादसे के बाद पुलिस को बुजुर्ग शख्स रास्ते में पड़ा मिला, जिसकी बाद में मौत हो गई.
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक दिल दहला देने वाला केस सामने आया है, जिसमें एक होंडा सिटी कार चालक ने 72 साल के बुजुर्ग को ना सिर्फ अपनी गाड़ी से टक्कर मारी, बल्कि उन्हें कई मीटर तक घसीट भी दिया. हादसे में घायल हुए बुजुर्ग बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उनकी मौत हो गई.
घटना 30 नवंबर की है. पुलिस के मुताबिक 30 नवंबर को शाम करीब 7 बजे पुलिस को ग्रेटर कैलाश-1 पर एक बुजुर्ग के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली. वह बेहोश पड़ा हुआ था. पुलिस अमला मौके पर यानी पुराने थाने के पीछे की तरफ पहुंचा, जहां से घायल को अस्पताल ले जाया गया.
7 दिन बाद पकड़ा गया आरोपी
पूछताछ करने पर पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मारी है. इस बीच बुजुर्ग अजीत लाल टंडन की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई, जिसमें बताया गया कि सड़क हादसे में घायल हुए शख्स की मौत हो चुकी है. हादसे के बाद जिला अपराध टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया. जांच के दौरान आखिरकार 6 दिसंबर को अपराधी की पहचान हो गई.
गिरफ्तारी के बाद मिल गई जमानत
जांच में पता चला कि बुजुर्ग को होंडा सिटी कार से टक्कर मारने वाला शख्स तरुण अरोरा (50) है, जो कालकाजी इलाके में रहता है. सबूत मिलने के बाद पुलिस ने तरुण को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में प्रक्रिया के तहत जमानत पर रिहा कर दिया गया.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







