
Delhi: स्कूल में लड़ाई के बाद 8वीं के छात्र के साथ हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा
AajTak
पीड़ित बच्चे के परिजनों के अनुसार वारदात 18 मार्च को हुई थी. बच्चे की मां रो-रो कर कह रही है कि मेरे बच्चे के साथ ऐसी बर्बरता हुई है, जैसी निर्भया के साथ हुई थी. वही सब मेरे बच्चे के साथ हुआ है. पुलिस को इस घटना की जानकारी दो अप्रैल को तब मिली, जब नोएडा के मानस हॉस्पिटल से सूचना दी गई.
स्कूल में बच्चों की लड़ाई के दौरान 4 लड़कों ने मिलकर 8वीं कक्षा के एक छात्र के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया. घटना राजधानी दिल्ली के थाना न्यू अशोक नगर इलाके की है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने बताया कि आठवीं कक्षा के छात्रों में आपस की झड़प के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है.
चार छात्रों ने मिलकर छात्र के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया. इसके साथ ही उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर आरोपी बच्चे वहां से फरार हो गए. पीड़ित बच्चे के परिजनों के अनुसार वारदात 18 मार्च को हुई थी. बच्चे की मां रो-रो कर कह रही है कि मेरे बच्चे के साथ ऐसी बर्बरता हुई है, जैसी निर्भया के साथ हुई थी. वही सब मेरे बच्चे के साथ हुआ है.
यह भी पढ़ें- 6 लाख में बेबी... 36 घंटे के नवजात को बेचने की तैयारी, CBI ने बेनकाब कर दिया दिल्ली में बच्चों के खरीद-फरोख्त का नेटवर्क!
पीड़ित छात्र की मां ने आरोप लगाया कि इस वारदात में पांच लड़के शामिल थे. इसमें से अभी तक चार बच्चों को पुलिस ने नहीं पकड़ा है. वहीं, पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि उनका साथ न तो पुलिस दे रही है और न ही स्कूल दे रहा है. घर वालों को प्रिंसिपल से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है.
बहन के साथ भी वारदात की दी धमकी
बच्चे ने पुलिस को बयान दिया है कि वह योगा टीचर के पास भी गया था. उसने अपने बयान में यह भी कहा कि उसे आरोपी लड़कों ने धमकी दी थी कि अगर तूने किसी को यह बात बताई, तो स्कूल में तेरी बहन भी पढ़ती है. हम उसको भी नहीं छोड़ेंगे. घर वालों की मानें, तो उसने अपनी बहन को बचाने के लिए ही अपना मुंह इतने दिन तक बंद रखा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










