
Delhi: सड़क पर सांड का तांडव, स्कूटी सवार महिला-युवक पर किया हमला, घटना CCTV में कैद
AajTak
Delhi News: दिल्ली में सड़क पर सांड का तांडव देखने को मिला. सांड ने स्कूटी सवार महिला व युवक पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राजधानी दिल्ली में सड़क पर घूम रहे सांड ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई. सांड ने एक स्कूटी सवार महिला और युवक पर हमला कर दिया था. इस दौरान जब आसपास के लोग मौके पर बचाने पहुंचे तो उनके भी पसीने छूट गए. लोगों ने बड़ी मुश्किल से महिला और युवक को सांड से बचाया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली की गीता कॉलोनी इलाके की है. यहां एक आवारा सांड घूम रहा था. सड़क से स्कूटी से एक युवक जा रहा था, उसी दौरान सांड ने उस पर अटैक कर दिया. युवक स्कूटी से सड़क पर गिर गया. इसके बाद सांड ने उसे रौंद दिया. सांड ने एक महिला पर भी हमला कर दिया. सांड के हमले में महिला व युवक बुरी तरह घायल घायल हो गए पूरी घटना इलाके में लगे CCTV में कैद हो गई है.
यहां देखें वीडियो
कानपुर में भी हो चुकी है घटना, सांड ने महिला को मार डाला
बता दें कि इससे पहले यूपी के कानपुर में आवारा पशुओं का आतंक देखने को मिला. यहां गली, नुक्कड़, चौराहों पर दर्जनों आवार पशु खड़े रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और लोगों की जान को खतरा होता है. कहने को तो कानपुर नगर निगम इन आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है. मगर, इसका खास असर होता नजर नहीं आ रहा है. कानपुर में एकबार फिर आवारा जानवर के कारण बुजुर्ग महिला की जान चली गई.
कानपुर में सांड ने 70 साल की बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला. यह घटना कूपरगंज इलाके की है. 70 साल की बुजुर्ग महिला अपने घर जा रही थी. इसी दौरान चौराहे पर मौजूद आवारा सांड ने महिला पर हमला कर दिया. उसने महिला का कई बार हवा में उछाला और जमीन पर पटक दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










