
Delhi: सड़क पर जा रहे युवक को पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी गोली, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
AajTak
दिल्ली में सड़क पर जा रहे युवक को सरेआम पॉइंट ब्लैंक रेंज (point blank range) से गोली मारने की घटना सामने आई है. यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. घटना को लेकर इलाके में दहशत फैल गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया. इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.
राजधानी दिल्ली (Delhi) के सीलमपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कल 12 अप्रैल को सड़क पर जा रहे एक युवक के सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज (point blank range) से गोली मार दी गई. इस घटना का नया सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक के ठीक पीछे से आरोपी ने सरेआम सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी थी. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सीलमपुर में कल 12 अप्रैल को दिन में 11:34 बजे की है. यहां 35 वर्षीय शाहनवाज ई ब्लॉक कबाड़ी मार्केट में सड़क पर जा रहा था. वह न्यू सीलमपुर दिल्ली का रहने वाला है. वह झूला का काम करता है. शाहनवाज सड़क पर जा रहा था, तभी एक युवक ने पीछे से पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी और फरार हो गया.
यहां देखें Video...
यह भी पढ़ें: दिव्या पाहुजा मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पॉइंट ब्लैंक रेंज से मॉडल को मारी गई गोली
गोली लगते ही शाहनवाज सड़क पर गिर गया. आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घायल युवक शाहनवाज को जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर चलते समय एक लड़के ने शाहनवाज को पीछे से सिर के पास गोली मार दी. घटनास्थल पर 7.65 एमएम की एक गोली मिली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी. आरोपी की पहचान कर घटना के पीछे का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










