
Delhi: संतान नहीं थी तो 11 महीने के बच्चे को किया किडनैप, पत्नी ने थाने पहुंचकर लौटाया
AajTak
दिल्ली पुलिस ने 11 महीने का बच्चा अगवा करने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. 39 साल का आरोपी नवीन मिश्रा इस बात से परेशान था कि उसकी कोई संतान नहीं हो रही है. आरोपी की पत्नी ने किडनैप किए गए बच्चे को खुद पुलिस स्टेशन जाकर सौंप दिया.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में 11 महीने का एक बच्चा अगवा करने के मामले में 39 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने बच्चे को पुलिस को लौटा दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने बच्चे को इसलिए किडनैप कर लिया क्योंकि उसका कोई बच्चा नहीं था. आरोपी की पहचान नवीन मिश्रा के रूप में हुई है.
बाइक में किडनैप कर ले गया आरोपी
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने बताया, "बुधवार को हमें एक महिला ने अपने 11 महीने के बेटे के अपहरण के संबंध में पीसीआर कॉल की. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह जैतपुर में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और उसके दो बच्चे हैं." मां के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8 बजे उसका बेटा रोने लगा तो उसने अपनी आठ साल की बेटी से उसे कुछ देर के लिए पार्लर से बाहर ले जाने को कहा. अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि कुछ समय बाद उसकी बेटी ने बताया कि एक आदमी बच्चे को मोटरसाइकिल पर लेकर चले गया.
आरोपी की पत्नी पहुंची पुलिस स्टेशन
डीसीपी ने कहा, "एक एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू की गई. हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और एक व्यक्ति अपहृत बच्चे को मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए देखा गया. हमने रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की और पाया कि यह वाहन एक महिला के नाम पर पंजीकृत है." अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही थी तो तभी गुरुवार सुबह करीब 10.40 बजे महिला आरोपी मिश्रा की पत्नी - बच्चे को सौंपने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची.
पुलिस ने उससे पूछताछ की और बाद में उन्होंने मिश्रा को उसके घर से पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे का अपहरण कर लिया क्योंकि उसके कोई बच्चे नहीं थे. आरोपी मिश्रा नोएडा में एक स्टोर के अकाउंट सेक्शन में कार्यरत है और उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है. डीसीपी ने बताया कि मामले की आगे की जांच फिलहाल जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










