
Delhi: शादीशुदा बहन से मिलने पर शख्स को चलते ट्रक के सामने था फेंका, पकड़ी गई वांटेड लेडी डॉन
AajTak
Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में सागर किडनैपिंग-मर्डर केस में वांटेड लेडी डॉन निधि को गिरफ्तार किया. वह बीते चार से फरार चल रही थी.
Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने पिछले चार साल से किडनैपिंग और हत्या के केस में फरार चल रही निधि उर्फ भारती को अरेस्ट किया है. निधि को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था. स्पेशल सेल ने निधि को गाजियाबाद के एक कैफे से गिरफ्तार किया है. निधि से स्पेशल सेल की टीम पूछताछ कर रही है.
किडनैप कर की थी एक शख्स की हत्या
दिल्ली पुलिस की स्पेशल के मुताबिक, साल 2015 में निधि और उसके पति राहुल जाट समेत कुल 9 लोगों ने दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव से सागर नाम के एक शख्स का अपरहण किया था. इसके बाद ये सभी लोग सागर को बागपत ले गए. वहां पर इन्होंने सागर को चलते ट्रक के सामने फेंक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी.
किडनैपिंग-मर्डर का क्या है ये पूरा मामला
पुलिस ने बताया है कि सागर निधि की बहन से शादी के बाद भी अक्सर मिलता रहता है. जिसका विरोध निधि और उसके पति ने किया था. उन्होंने इस बात को लेकर सागर को उससे दूर रहने की हिदायत भी दी थी. बावजूद इसके सागर ने निधि और उसके गैंगस्टर पति की बात नहीं मानी. जिसके बाद निधि, उसके पति और बाकी अन्य लोगों ने दिल्ली के जीटीबी इलाके से सागर का अपरहण किया था और बागपत ले जाकर चलते ट्रक के सामने फेंक दिया था.
निधि और उसके पति ने सागर की हत्या को एक्सीडेंट का शक्ल देने की कोशिश की थी. इसी केस में निधि काफी वक्त से फरार चल रही थी. निधि का पति राहुल जाट कुख्यात गैंगस्टर रोहित चौधरी और तिहाड़ जेल में मारे गए अंकित गुर्जर के गैंग से जुड़ा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










