
Delhi: शराब की Home Delivery के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी, OTP पूछ अकाउंट कर देता था साफ
AajTak
शराब की होम डिलीवरी के नाम पर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले को साइबर पुलिस ने पकड़ा है. आरोपी मेवात का रहने वाला 23 साल का युवक है. शराब की डिलीवरी के नाम के फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को फंसाता था और जब वो शराब के लिए ऑर्डर देते थे तब उनसे ओटीपी पूछ कर ठगी करता था.
ऑनलाइन ठगी के लिए ठग अलग-अलग तरीके अपनाते रहते हैं. कई बार लोग जानकारी के अभाव में और कई बार लालच के चलते ऑनलाइन ठगी का शिकार बन जाते हैं. दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी के नाम पर लोगों का ठगने का नया मामला सामने आया है. जिसमें 200 लोगों को शराब की होम डिलीवरी के नाम पर ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. जो शराब की होम डिलीवरी करने के नाम पर लोगों के बैंक अकाउंट को साफ कर देता था. पांच अगस्त को साइबर पुलिस के पास एक शख्स ने खुद के साथ ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी.
उसने पुलिस को बताया था कि वह ऑनलाइन वीडियो देख रहा था तभी एक विज्ञापन आया जिसमें मोबाइल नंबर दिया गया था. विज्ञापन देखने पर ऐसा लग रहा था जैसे वह गुरुग्राम की बड़ी शराब कंपनियों की ओर से दिया गया हो और अब उन्होंने होम डिलीवरी शुरू की है.
शिकायतकर्ता के मुताबिक इसके बाद उसने विज्ञापन में दिए गए फोन नंबर पर कॉल किया. कॉल एक व्यक्ति ने रिसीव किया. युवक ने उस व्यक्ति से शराब की होम डिलीवरी करने की बात कही. जिस पर फोन रिसीव करने वाले ने युवक को क्यूआर कोड, बार कोड और साथ में अकाउंट नंबर देकर कहा कि ''आपके नंबर पर एक ओटीपी आई है वह बता दें. जैसे ही युवक ने ओटीपी बताया उसके अकाउंट से करीब 80 हजार निकल गए.''
युवक की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. साइबर थाने के इंस्पेक्टर रमन कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू कर की. पुलिस ने सबसे पहले गुरुग्राम के बड़े शराब कारोबारियों से संपर्क किया तो पता लगा कि इस तरीके की होम डिलीवरी की कोई सुविधा उन्होंने नहीं शुरू की है और ना ही इस तरह का कोई विज्ञापन उन्होंने दिया है.
इसके बाद पुलिस ने शराब होम डिलीवरी के नाम पर ठगी करने वालों को पकड़ने के लिए पूरी मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ना शुरू किया. जिसके बाद पुलिस को एक बैंक अकाउंट की जानकारी मिली और फिर पुलिस ने मेवात के रहने वाले अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










