
Delhi: लोधी कॉलोनी में सीवर में दो शव मिलने से सनसनी, हत्या का शक
AajTak
लोधी कॉलोनी में सीवर में 2 शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है.
दिल्ली की लोधी कॉलोनी के लोधी स्टेट में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सामने नाले में दो शव मिलने की जानकारी सामने आ रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मौत का कारण प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि नाले में दो शव पड़े हुए हैं. दोनों काफी फूल गए हैं. आनन फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस के मुताबिक पीसीआर को फोन पर घटना की सूचना मिली थी कि नाले में 2 बॉडी पड़ी हुई हैं. सूचना मिलते ही मौके पर 3 गाड़ियां आनन-फानन में भेजी गईं. पुलिस ने बताया कि दोनों शवों की पहचान खुर्शीद (31) निवासी बिहार और सज्जाद (34) पुत्र मंजूर निवासी बिहार के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. पुलिस ने तत्काल प्रभाव से शवों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया. मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां भेजी गई हैं.
बता दें कि हाल ही में लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने जब पड़ताल की तो जानकारी हुई कि शव महिला कांस्टेबल रुचि सिंह का था. हालांकि वह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










