
Delhi: लिफ्ट में फंसे 4 लोग, वहीं कर दी उल्टियां और पेशाब, एक घंटे मुश्किल में रही जान
AajTak
दिल्ली में एक बार फिर लिफ्ट अटकने के कारण चार लोगों की चार पर बन आई. रात के वक्त चार लोग लिफ्ट में फंस गए थे. एक घंटे तक उसी में अटके रहने के कारण उनकी हालत खराब हो गई. फायर टीम ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला.
दिल्ली में एक बार लिफ्ट अटकने से घटना हुई है. गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12.30 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस पर मौजूद लिफ्ट में चार लोग फंस गए. करीब एक घंटे तक फंसे रहने के कारण उन लोगों की तबीयत बिगड़ गई और उन लोगों ने लिफ्ट में ही उल्टी और पेशाब कर दिया. फायर डिपार्टमेंट की टीम ने एक घंटे के बाद चारों को लिफ्ट से बाहर निकला.
दरअसल, कनॉट प्लेस पर मौजूद लिफ्ट के बीच में फंसने की जानकारी फायर डिपार्टमेंट को मिली थी. साथ ही बताया गया था कि लिफ्ट में चार लोग मौजूद हैं. सूचना मिलने पर फायर डिपार्टमेंट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी. इसके बाद उन लोगों का रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था. सभी रात के 12.30 बजे के करीब लिफ्ट में अटके थे. एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद चारों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया था.
लिफ्ट में कर दी थी उल्टी और पेशाब
लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहने के कारण चारों लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी. साइकोलॉजिकल असर होने के कारण उन लोगों ने लिफ्ट में ही उल्टी कर दी थी और पेशाब कर दिया. लिफ्ट से बाहर आने के बाद चारों ने राहत की सांस ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










