
Delhi: रास्ते में टकरा गया कंधा, नाबालिगों ने युवक को चाकू से गोदकर मार डाला
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रास्ते में एक युवक कंधा एक नाबालिग लड़के से टकरा गया. इसके बाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि नाबालिग ने 25 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या (Murder) कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजधानी दिल्ली (Delhi) के आदर्श नगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन नाबालिगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने वारदात के 3 घंटे के अंदर इन नाबालिगों को धर दबोचा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, 25 साल का मोनू परिवार के साथ लालबाग इलाके में रहता था. बताया जा रहा है कि मोनू लाल बाग में घूम रहा था, तभी 17 साल के नाबालिग से उसका महज कंधा टकरा गया. मोनू ने नाबालिग को ठीक से चलने की नसीहत दी. इतनी सी बात पर यह नाबालिग इस कदर नाराज हो गए कि मोनू को गालियां देने लगे. इस पर मोनू ने नाबालिग लड़के को एक थप्पड़ मार दिया. इस विवाद के बाद आसपास के लोगों ने मामला सुलझाने की कोशिश की. लोगों ने मौके पर मामले को रफा-दफा भी कर दिया.
थप्पड़ का बदला लेने पहुंचे नाबालिग, चाकू से गोदकर मार डाला
इसके बाद नाबालिग मोनू से थप्पड़ का बदला लेना चाहते थे. दूसरे ही दिन 17 साल का नाबालिग अपने साथियों के साथ इकट्ठा होकर मोनू के घर के बाहर पहुंच गया. उसने मोनू के आते ही उस पर चाकुओं से हमला कर दिया और फरार हो गए. इसके बाद मोनू के परिजन घायल हालत में उसे अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई. मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है. तीनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










