
Delhi: राजीव गांधी हॉस्पिटल में स्टेंट लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 3 मरीजों की मौत
AajTak
मृतक के परिजनों के मुताबिक, सोमवार को करीब 3 बजे के आसपास उनके परिजन की एंजियोप्लास्टी शुरू हुई थी. 3 से 4 घंटे बाद उनके मरीज की अचानक से तबीयत खराब हो गई. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत हो गई. एक के बाद एक मौत होने की वजह से अस्पताल में हड़कंप मच गया.
दिल्ली सरकार के सबसे अच्छे अस्पतालों में शुमार राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को स्टंट डालने के बाद तीन मरीजों की मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. उधर, मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया. उधर, बीजेपी ने इस मामले में बेहतर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का दावा करने वाली दिल्ली सरकार पर निशाना साधा.
इस मामले पर अस्पताल की प्रवक्ता डॉक्टर छवि गुप्ता ने बताया कि सोमवार के दिन ये मामला सामने आया. दिल्ली की रहने वाली 64 साल की पूजा , 45 साल के विनोद, 46 कलवा खान की मौत हुई है. अस्पताल प्रशासन ने तीनों मौत के मामले में जांच को लेकर 5 सदस्यों की एक कमेटी बनाई है. यह कमेटी 48 घंटे में रिपोर्ट देगी. रिपोर्ट में जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी.
मरीजों को थी हार्ट की बीमारी अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इस पूरे मामले में प्रारंभिक जानकारी इकट्ठा की जा रही है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि जिन मरीजों की मौत अस्पताल में हुई वे हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे. तीनों के हार्ट की नसों में ब्लॉकेज था. इन मरीजों की पिछले दिनों एंजियोग्राफी की गई थी.
मृतक के परिजनों के मुताबिक, सोमवार को करीब 3 बजे के आसपास उनके परिजन की एंजियोप्लास्टी शुरू हुई थी. 3 से 4 घंटे बाद उनके मरीज की अचानक से तबीयत खराब हो गई. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत हो गई. एक के बाद एक मौत होने की वजह से अस्पताल में हड़कंप मच गया.
बीजेपी ने मुआवजे की मांग बीजेपी ने इस मामले में केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने सरकार को पत्र लिखकर जांच की मांग की है. उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार मृतकों को मुआवजा दे.
हार्ट की बीमारियों से युवा हो रहे ज्यादा शिकार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर अनिल गोयल के मुताबिक, हार्ट डिजीज का सबसे बड़ा कारण स्ट्रेस है. अपने लाइफ स्टाइल और कामकाज में हम इतना बिजी हैं कि अपने शरीर का ध्यान नहीं रख रहे. ना टाइम पर खाना खा रहे हैं ना टाइम पर सो रहे हैं. इतना ही नहीं युवा जिम जाकर के अपने आप को फिट रखने के लिए स्टेरॉइड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. जो सबसे ज्यादा खतरनाक है. इसलिए युवा इसका ज्यादा शिकार हो रहे हैं.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








